ओलंपिक उद्घाटन पर पैदा हुए रिकॉर्ड बच्चे
ओलंपिक उद्घाटन पर पैदा हुए रिकॉर्ड बच्चे
(via www.josh18.com)
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दिन 8 अगस्त, 2008 के शुभ मौके पर जहां कई जोड़ियां परिणय सूत्र में बंधीं, तो उस दिन देश में रिकॉर्ड बच्चे भी पैदा हुए।
स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा गया है कि जियांगसू प्रांत की राजधानी नानजिंग में शुक्रवार को कम से कम 200 बच्चे पैदा हुए। इसके अलावा दक्षिणी गुआंगडोंग प्रांत की राजधानी गुआंगजोऊ के अस्पतालों में “ओलंपिक बर्थ” के चलते सौ से अधिक बिस्तर लगाने पड़े।
“चायना डेली” के मुताबिक ओलंपिक उद्घाटन समारोह के दिन शुक्रवार सुबह बीजिंग के हैदियान जिले में पीकिंग विश्वविद्यालय के अस्पताल में 2.95 किलोग्राम वजन के पहले “ओलंपिक बेबी” का जन्म हुआ।
Submitted by admin on Sun, 08/10/2008 - 14:12.
»
- Add new comment
- 0 points